![]() |
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ( सोर्स - सोशल मीडिया ) |
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की मृत्यु हो गई है। दिल्ली के एम्स अस्पताल में 92 साल की उम्र में निधन हुआ। गुरुवार यानी आज अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें करीब 8 बजे एम्स दिल्ली के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। एम्स के डॉ. ने बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, ट्रीटमेंट करने के दौरान उन्होंने अपना दम तोड़ दिया।
मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार थे, उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था, उन्हें पहले भी कई बार इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।
कई नेता एम्स रवाना हुए
मृत्यु की खबर जानने के बाद कई नेता एम्स दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं, जिसको लेकर एम्स दिल्ली के बाहर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रियंका गांधी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा एम्स दिल्ली पहुंच चुके हैं।
कर्नाटक की मीटिंग हुई रद्द
कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस पार्टी की मीटिंग चल रही थी। इस बीच, पूर्व प्रधानमंत्री के निधन का खबर सुनने के बाद मीटिंग को तुरंत कैंसिल किया गया। जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
गवर्नर से लेकर पीएम बनने का गौरव
मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पंजाब के गाह में हुआ था, जो पाकिस्तान का हिस्सा है। पंजाब विश्वविधालय से उन्होंने ग्रेजुऐशन और पोस्ट ग्रेजुऐशन किया और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी।
- मनमोहन सिंह दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रोफेसर रह चुके हैं। 1960 से 1970 के दशक में संयुक्त राष्ट्र की तरफ से एक अधिकारी के रूप में चयन किया गया था।
- 1971 में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में चयन हुआ था और 1972 में वित्त मंत्रालय में मुख्य सलाहकार।
- 1982 से 1985 तक RBI के गवर्नर, फिर पीएम के सलाहकार और UGC के अध्यक्ष बने, 1991 में असम से राज्य सभा का सदस्य नियुक्त हुए.
- 1999 में दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा, जब 1998 से 2004 तक भाजपा सत्ता में थी, उस समय राज्यसभा में विपक्ष के नेता थे, लेकिन भाजपा के नेता से हार गए थे।
- 1991 से 1996 तक नरसिम्हाराव सरकार में वितमंत्री रहें और 2004 से आगे के 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री बनें रहें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें