नई दिल्ली: 5 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त हुए; आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के राज्यपाल

5 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त हुए
आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के नए राज्यपाल  (सोर्स-सोशल मीडिया)

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के 5 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति कर दी है। नए राज्यपाल बनाये जाने वाले 5 राज्यों का नाम बिहार, ओड़िशा, मणिपुर, मिजोरम और केरल है। आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है जो वर्तमान में केरल के राज्यपाल थे। बिहार के वर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल बना दिया गया है। केन्द्र ने इसकी सूचना मंगलवार देर रात करीब 9 बजे दी है।

आरिफ मोहम्मद UP के रहने वाले हैं, बिहार को 26 साल बाद एक मुस्लिम राज्यपाल मिला है, इससे पहले मुस्लिम समुदाय से AR किदवई राज्यपाल रह चुके हैं। आरिफ अपने बयान को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं, वाराणसी में उन्होंने कहा था- जो व्यक्ति भारत में जन्म लिया है और जो भारत की धरती पर उपजा अनाज खाता है, यहां कि नदियों से पानी पिता है - वह खुद को हिन्दु कहने का हकदार है। आप सभी मुझे हिन्दु कह सकते हैं।

आरिफ की लोकप्रियता और पहचान 

आरिफ कहते है - मोहम्मद अली जिन्ना कनवर्टेड थे, उनके दादा मुस्लिम नहीं थे, उनके पिता के उम्र का आधा पड़ाव बितने के बाद वह मुस्लिम बने थे। आरिफ कि लोकप्रियता और पहचान उनके बयानों से हुई हैं। फरवरी में दरभंगा आए थे तब उनको मधुबनी पेंटिंग से सम्मानित किया गया था। उस समय उन्होंने कहा था- भारतवर्ष में उत्सव और खुशी का माहौल है, राम जन्मभूमि की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या की कल्पना मिथिला के बगैर नहीं की जा सकती हैं। भारत की पहचान ज्ञान है और ज्ञान की पहचान मिथिला।

भोपाल में आरिफ मोहम्मद खान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नारे 'बंटोगे तो कटोगे' का भी सम्मान किया था। उन्होंने कहा था कि एकता का भाव सभी में होना चाहिए, इसमें कोई गलत बात नहीं है।

केरल में आरिफ और विजयन का तानाशाही

केरल के CM पिनराई विजयन ने 10 अक्टूबर 2024 को आरिफ पर आरोप लगाया था कि वह RSS के लिए खुद को हथियार साबित कर रहें हैं। विजयन का आरोप था कि आरिफ राज्य के विश्वविधालयों के पदों पर RSS के लोगों को नियुक्ति देना चाहतें है। जिस पर आरिफ ने सफाई देते हुए कहा था कि अगर यह साबित हो जाता है तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा। 

दूसरी ओर केरल में राज्यपाल रहने के दौरान आरिफ ने सीएम विजयन पर आरोप लगाया था कि CM राज्य में स्मगलिंग करने वालें लोगों का समर्थन कर रहें हैं।

5 राज्यों के राज्यपालों के नाम कि सूची

  • बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, वर्तमान में यह केरल के राज्यपाल थे।
  • मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओड़िशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • देश के पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है।
  • राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल बनाया गया है।
  • जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह को मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

आरिफ पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका

केरल सरकार ने तत्कालीन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के खिलाफ सुप्रिम कोर्ट तक पहुंच गई थी। विजयन सरकार ने आरिफ पर आरोप लगाया था कि वह राज्य सरकार की तरफ से पेस की जा रहीं किसी भी बिल को पास नहीं कर रहें है, जबकि बिधानसभा इन सभी बिलों को मंजूरी दे दी है। सुप्रिम कोर्ट ने 20 नवंबर 2023 को गर्वनर आरिफ के ऑफिस पर नोटिस भी भेजा था।

अंग्रेजों के प्रति आर्लेकर कि दहाड़

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने तीन दिन पहले गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा - ब्रिटिश शासक सत्याग्रह नहीं बल्कि भारतीयों के हाथों में हथियार देखकर भारत छोड़ दिया था। उन्हें यह एहसास हो गया था की भारतवर्ष के लोग अपनी आजादी के लिए अब किसी भी प्रकार के मुश्किलों से सामना करने के लिए तैयार है। 

  

टिप्पणियाँ