![]() |
दिल्ली सीएम आतिशी और केजरीवाल संजीवनी योजना को लांच करते हुए (सोर्स - सोशल मीडिया) |
New Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को समाप्त हो चुका है; परिणाम 8 फरवरी को आएगा। ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल उठ रहा है कि पिछली बार की तरह क्या इस बार भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनेगी। क्योंकि 2015 और 2020 में AAP ने क्रमश: 70 में से 67 और 62 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी, आइये इसे समझते हैं।
दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 शुरु होने से पहले दिल्ली के लोगों के लिए केजरीवाल सरकार ने 2 प्रमुख योजनाओं का ऐलान किया था। इस योजना में दिल्ली में रहने वाली महिलाओं और बुजुर्गों को फायदा पहुंचाने का जिक्र किया गया था। तो क्या यह योजना इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP को जीत दिलाएगी?
दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP अकेले लड़ेगी।
- आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने का ऐलान किया था। दरअसल, AAP और कांग्रेस का एक साथ लड़ने का अटकल था, जिसको केजरीवाल ने खारिज कर दिया था।
- सूत्रों के हवाले से पता चला था कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस को 15 सीट देने पर विचार कर रहीं हैं, लेकिन केजरीवाल ने X - प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में लिखकर इसे खारिज कर दिया था।
क्या है केजरीवाल की योजनाओं की सूची?
दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म होगा। पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को 70 में से 62 सीटों पर जीत मिली थी।
पहला – महिला सम्मान योजना
महिला सम्मान योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाने का प्रावधान रखा गया था। अगर केजरीवाल सरकार दुबारा सत्ता में आएगी तो इस रकम को बढ़ाकर 2100 कर दिया जाएगा; केजरीवाल ने 12 दिसंबर को इस योजना का ऐलान किया था।
दूसरा - संजीवनी योजना
संजीवनी योजना के तहत दिल्ली में 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के रहने वाले लोगों को सरकारी या प्राइवेट अस्पताल, दोनों में मुफ्त इलाज कराया जाएगा।
![]() |
संजीवनी योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान सीएम आतिशी और केजरीवाल ( सोर्स - सोशल मीडिया ) |
AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 18 दिसंबर को दिल्ली के बुजुर्ग लोगों के लिए संजीवनी योजना का ऐलान किया था। केजरीवाल ने साफ-साफ कहा था कि हर वर्ग के लोगों इस योजना का लाभ मिलेगा।
तीसरा -
- अरविंद केजरीवाल ने 10 दिसंबर को दिल्ली के ऑटो चालकों के लिए 5 बड़े ऐलान किए थे।
- ऑटो चालक की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।
- होली और दीपावली पर वर्दी बनवाने के लिए 2500 रुपये दिए जाएंगे।
- 10 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस दिया जाएगा।
- 5 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कराया जाएगा।
- ऑटो चालक के बच्चों को कोचिंग का पैसा दिया जाएगा।
चौथा - पेंशन योजना
- अरविंद केजरीवाल ने 21 नवंबर को बुजुर्गों के पेंशन को दुबारा शुरु करने का ऐलान किया था, जिसमें 80 हजार नए बुजुर्गों को जोड़ा गया था।
- कुल 5 लाख 30 हजार बुजुर्गों को पेंशन का लाभ मिलने का स्कीम बना। 60 से 69 वर्ष के बुजुर्गों को हर महीने 2000 रुपये दिए जाएंगे, जबकि 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 2500 रुपये दिए जाएंगे।
दिल्ली सरकार के विभाग का दोनों स्कीम से इनकार
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अक्षय लाकरा की तरफ से AAP पर दिल्ली में बुजुर्गों को मुफ्त इलाज और महिलाओं को 2100 रुपये देने को धोखाधड़ी का साजिश बताते हुए पार्लियामेंट पुलिस थाना में शिकायत दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि जब सरकार का विभाग इन दोनों स्कीमों को फर्जी बता रहा है, तो AAP इसे सही साबित कैसे कर सकती है?
![]() |
संजीवनी और महिला सम्मान योजना पर अखबार में निकाले गए विज्ञापन ( सोर्स - सोशल मीडिया ) |
दरअसल, दिल्ली सरकार के दो विभागों ने अखबार में विज्ञापन निकलवाया जिसमें साफ-साफ लिखा था कि राज्य में महिला सम्मान और संजीवनी जैसे कोई योजना उपलब्ध नहीं है।
इश्तिहार महिला और बाल विकास विभाग ने महिला सम्मान योजना और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने संजीवनी योजना को लेकर कहा कि दिल्ली सरकार ने ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। सरकार ने दिल्ली के लोगों से निजी डेटा शेयर नहीं करने की आग्रह की है।
इस मामले पर केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था और दिल्ली के LG को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। वहीं, CM आतिशी बोलीं, इस विज्ञापन को अखबार में छपवाने वाले अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें