![]() |
रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री की शपथ लेते हुए ( सोर्स - सोशल मीडिया ) |
नई दिल्ली: रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया है। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित, और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं। दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ समारोह का आयोजन किया गया, दोपहर 12:30 बजे रेखा गुप्ता ने CM पद का शपथ लिया और दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनीं।
19 फरवरी की शाम विधायक दल की बैठक हुई थी, जिसमें रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद के लिए चयन किया गया। सचिवालय में औपचारिक रूप से दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया।
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta formally assumes the office at the Secretariat as the 4th overall and 2nd woman BJP CM of Delhi pic.twitter.com/cfl6tYhsn6
— ANI (@ANI) February 20, 2025
शपथ समारोह में 6 मंत्रियों ने भी शपथ लिया, जिनमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल है।
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta along with her cabinet ministers Parvesh Sahib Singh, Ashish Sood, Manjinder Singh Sirsa, Ravinder Indraj Singh, Kapil Mishra, and Pankaj Kumar Singh shows victory sign as she assumes the charge today pic.twitter.com/ARizLa9vrQ
— ANI (@ANI) February 20, 2025
रेखा गुप्ता का राजनीतिक जीवन
- 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जुलाना गांव में रेखा गुप्ता का जन्म हुआ। B.Com से ग्रजुऐट फिर LLB किया।
- वर्ष 1994-95 तक दौलत राम कॉलेज में स्टूडेंट विंग की सचिव रहीं।
- वर्ष 1995-96 के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) की सचिव नियुक्त हुई, फिर 1996-97 तक अध्यक्ष रहीं।
- वर्ष 2003-04 तक दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की सचिव बनीं रहीं, फिर 2004-06 तक राष्ट्रीय सचिव बनीं रहीं।
- वर्ष 2007 में दिल्ली की उत्तरी पीतमपुरा से वार्ड पार्षद और भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव बनीं।
- वर्ष 2007 से 09 तक महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष बनीं रहीं।
- वर्ष 2009 में राज्य महिला मोर्चा BJP की महासचिव बनीं।
- 2010 में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य बनीं।
- 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से दूसरी बार वार्ड पार्षद का चुनाव जीतीं और वार्ड पार्षद बनीं।
- वर्ष 2015 में शालीमार बाग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ी लेकिन 11 हजार वोटों से हार गई, फिर 2020 में दूसरी बार भी 4.5 हजार वोटों से हार गई।
- 2022 में शालीमार बाग-बी से वार्ड पार्षद का चुनाव जीतीं और वार्ड पार्षद बनीं।
- वर्ष 2025 में शालीमार बाग विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ीं और जीतीं, और दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रामलीला मैदान में शपथ समारोह से पहले रेखा गुप्ता ने कहा था, 'दिल्ली का CM बनना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है'। इस पद के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का दिल से आभार व्यक्त करती हूं। मेरे लिए यह एक चमत्कार से कम नहीं है, हमने कभी नहीं सोचा था कि मुझे दिल्ली का मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा।
महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?
बहुत खुशी की बात है कि रेखा गुप्ता लाडली बहना के रूप में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रहीं हैं।
#WATCH | Delhi | On the swearing-in ceremony of Delhi CM Designate Rekha Gupta, Maharashtra Dy CM Eknath Shinde says, "It is a matter of happiness that our Ladli Behna (Rekha Gupta) is going to become the Chief Minister of Delhi...Delhi will become 'Viksit Delhi'..." pic.twitter.com/MmLRCfMz0U
— ANI (@ANI) February 20, 2025
दिल्ली के रामलीला मैदान में 'विकसित दिल्ली शपथ समारोह' का आयोजन हुआ।
#WATCH | Along with Delhi's new cabinet, led by CM Rekha Gupta, Prime Minister Narendra Modi greets the crowd at Ramlila Maidan. pic.twitter.com/jiy2AbWjUd
— ANI (@ANI) February 20, 2025
शपथ समारोह में कौन-कौन उपस्थित रहा?
शपथ समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा और एनडीए की सरकार वाले राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम मौजूद रहें। शपथ समारोह में फिल्म स्टार, उद्योगपति, खिलाड़ी, साधु महात्मा, राजनयिकों के अलावा दिल्ली की लगभग 16 हजार स्थायी निवासी मौजूद रहें।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi reaches Ramlila Maidan to attend the oath ceremony of Delhi CM designate Rekha Gupta pic.twitter.com/mmncYl3bku
— ANI (@ANI) February 20, 2025
दिल्ली चुनाव जीतने के बाद 21 राज्यों में BJP और NDA की सरकार।
दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भारत के 28 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में से 21 में भाजपा या NDA की सरकार है। लगातार दो बार 60 से ज्यादा सीट जीतने वाली AAP पार्टी इस बार के विधानसभा चुनाव में मात्र 22 सीट जीत पाई, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली।
PM मोदी की तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद 8 राज्यों में चुनाव हुए, जिनमें से 5 राज्यों में भाजपा और NDA की सरकार की शासित है।
- आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र
- जम्मू-कश्मीर और झारखंड में विपक्षी पार्टियों की सरकार है, जबकि सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) की सरकार है।
इस खबर को भी पढ़े...
BJP दिल्ली में कैसे बनाई सरकार, वोटिंग प्रतिशत के आंकड़ों से समझे..
दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग समाप्त हो गई है। इस बार के चुनाव में लगभग 61 प्रतिशत वोटिंग हुई है। किस क्षेत्र में कितना प्रतिशत वोट पड़ा। पूरी खबर पढ़े..
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें