![]() |
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में वोटिंग के लिए लाइन में लगे लोग और (ECI) के अधिकारी (सोर्स - सोशल मीडिया) |
New Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग समाप्त हो गई है। इस बार के चुनाव में लगभग 61 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की तुलना में इस बार 2 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में 66.25 प्रतिशत और सबसे कम साउथ-ईस्ट दिल्ली में 56.31 प्रतिशत मतदान हुआ है।
इसके साथ ही दो राज्य उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में 2 विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया है। उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर सीट पर कुल 65.35 प्रतिशत वोट हुआ, जबकि तमिलनाडु के इरोड ईस्ट सीट पर कुल 67.97 प्रतिशत मतदान हुआ है।
किस क्षेत्र में कितना प्रतिशत वोट पड़ा?
- सेंट्रल दिल्ली—59.09%
- नई दिल्ली - 57.13%
- नॉर्थ दिल्ली - 59.55%
- साउथ दिल्ली - 58.16%
- ईस्ट दिल्ली - 62.40%
- वेस्ट दिल्ली—60.76%
- नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली—66.25%
- नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली—60.70%
- साउथ-ईस्ट दिल्ली - 56.31%
- साउथ-वेस्ट दिल्ली - 61.09%
- शाहदरा - 63.94%
कुल - 60.44 प्रतिशत
पिछले 2 साल के चुनावों का आंकड़ा
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अगर आप पिछले 2 चुनावों के आकड़ों को समझे तो 2015 और 2020 के मुकाबले इस बार 2 प्रतिशत लोग कम मतदान किए हैं। पिछले दो साल के चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने विजय हाशिल किया था। इस बार कौन जितेगा, यह देखना रोचक होगा।
- 2015 में कुल 67.12 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
- 2020 में कुल 62.59 प्रतिशत हुई थी।
- 2025 में लगभग 61 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
- भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने 2015 में कुल 03 और 2020 में कुल 08 सीटों पर विजय प्राप्त किया था।
- दोनों वर्ष कांग्रेस का खाता नहीं खुल पाया था।
- वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2015 में 67 सीट और 2020 में 62 सीट पर जीत प्राप्त किया था और दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनी थी।
AAP ने अपने वोट प्रतिशत को कैसे बढ़ाया?
- आम आदमी पार्टी (AAP) ने सिर्फ 2 साल में अपने वोट प्रतिशत को लगभग 30 से 55 प्रतिशत तक की ऊचाई पर पहुंचाया।
- 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर वर्ष 2012 में अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (AAP) का गठन किया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगभग 1 साल का समय था।
- 4 दिसंबर 2013 को दिल्ली विधानसभा चुनाव हुआ, जिसमें आम आदमी पार्टी को 29.49 प्रतिशत वोट के साथ कुल 28 सीटों पर जीत मिली थी।
- उस समय दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित थी, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट पर उनको लगभग 26000 वोट से मात दिया था।
- केजरीवाल को लगभग 54 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को मात्र 23 प्रतिशत।
भाजपा की वोट प्रतिशत
- दिसंबर 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 33.07% वोट शेयर के साथ 31 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन गई थी, लेकिन 5 सीट कम होने की वजह से बहुमत नहीं मिल पाई और AAP ने कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाकर सरकार बनाई थी, लेकिन 2 महीने में ही सरकार गिर गई और 1 साल तक दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगा रहा।
- 2015 में भाजपा का वोट प्रतिशत 32.19 प्रतिशत रहा, जबकि 2020 में 38.51 प्रतिशत रहा। लेकिन, 2015 में 3 सीट और 2020 में वोट शेयर बढ़ने के बावजूद भाजपा मात्र 8 सीट जीत पाई थी।
- इस प्रकार 2013 से 2020, 7 वर्षों में भाजपा ने मात्र 6 प्रतिशत वोट बनाए, जबकि सीटों के मामले में 31 से घटकर 8 पर पहुंच गए।
कांग्रेस की वोट प्रतिशत
- 2013 में कांग्रेस का वोट शेयर प्रतिशत लगभग 25 था, और उस समय यह पार्टी कुल 8 सीट जीती थी। दिल्ली में 1998 से 2013 तक कांग्रेस पार्टी की सरकार रही थी।
- 2015 में कांग्रेस पार्टी का वोट शेयर मात्र 10 प्रतिशत रहा था और एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।
- वहीं, 2020 में पार्टी की हालत और बिगड़ गई, मात्र 4.26 प्रतिशत वोट शेयर रहा और सीट फिर से जीरो पर ही सिमटा रहा।
इस खबर को भी पढ़े...
5 फरवरी को वोटिंग और 8 फरवरी को परिणाम, कौन जीतेगा दिल्ली विधानसभा चुनाव
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में 2 लाख से ज्यादा नए वोटर्स वोट देंगे। पूरी खबर पढ़े...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें