मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर; भारत का पहला हाई-स्पीड रेल लाइन

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की तस्वीर
मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट (सोर्स - NHSRCL)

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल लाइनभारत का पहला हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (National High Speed Rail Corporation Limited) द्वारा तैयार किया जा रहा है। इस हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को तैयार करने के लिए जापान की शिंकानसेन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। शिंकानसेन जापान में उच्च गति वाली रेलवे लाइनों का एक नेटवर्क है। 509 किलोमीटर लम्बे इस मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को (NHSRCL) के द्वारा 2028 के अंत तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

'भारत का पहला हाई स्पीड रेल कॉरिडोर' के तैयार हो जाने के बाद देश का पहला 'बुलेट ट्रेन' मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलाया जाएगा। यह देश का पहला हाई स्पीड रेल लाइन होगा, जहां अधिकतम 320 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से बुलेट ट्रेन दौड़ेगी। इस हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण में शिंकानसेन के रोलिंग स्टॉक और सिंग्नलिंग के अलावा अन्य कई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस हाई स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना में मेक इन इंडिया प्रणाली की अवधारणा का भी प्रयोग किया जा रहा है।

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में किस कंपनी का अनुदान है?

भारत में मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना के लिए कुल स्वीकृत धनराशि का लगभग 81 प्रतिशत जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (Japan International Cooperation Agency) की तरफ से 0.1 प्रतिशत की लोन पर 50 साल के लिए निवेश किया जा रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना का अनुमानित लागत 1.1 लाख करोड़ है, जिसमें 88,087 करोड़ यानी 81 प्रतिशत JICA दे रही हैं। वहीं, लागत का 19 प्रतिशत महाराष्ट्र और गुजरात सरकार से वहन किया जाएगा।

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड एलिवेटेड रेल कॉरिडोर
मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड एलिवेटेड रेल कॉरिडोर (सोर्स - NHSRCL)

भूमि अधिग्रहण से बचने के लिए कॉरिडोर का अधिकांश भाग एलिवेटेड बनाया जा रहा है। एलिवेटेड लाइन बनाने के निर्णय से प्रोजेक्ट की लागत में अतिरिक्त 10 हजार करोड़ की बढ़ोतरी हुई है।


   

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने में तकनीक का इस्तेमाल।

भारत का सबसे आधुनिक, तेज और सबसे उन्नत आधारभूत संरचना वाला मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर दिल्ली, मुंबई, गुजरात और जापान के इंजीनियरों द्वारा तैयार किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में फुल स्पैन लांचिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें 40 मीटर लंबा और 970 मिट्रीक टन वजन का गर्डर एक बार में लांच किया जाता है। यह टेक्नोलॉजी निर्माण की गुनवक्ता और गति दोनों को सुनिश्चित करती है।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट में जापान के J-स्लैब टेक्नोलॉजी ट्रैक पर आधारित प्रणाली का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें रेल फीडर कार और ट्रैक स्लैब लेइंग कार के माध्यम से ट्रैक बिछाया जा रहा है। फ्लैश बट वेल्डिंग मशीन से रेलों को जोड़ा जा रहा है, और CAM इंजेक्शन कार के माध्यम से ट्रैक की मजबूती सुनिश्चित की जा रही है।

508 किलोमीटर लम्बा यह कॉरिडोर महाराष्ट्र, गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दादर और नागर हवेली से होकर गुजरेगी। ट्रेन के संचालन के दौरान उत्पन्न होने वाले शोर को रोकने के लिए विशेष प्रकार की नॉइज बैरियर्स का प्रयोग किया जा रहा है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्री शांति से ट्रैवल करेंगे, और कॉरिडोर के आसपास के लोगों को भी ध्वनि प्रदूषण से राहत मिलेगी।

सुरक्षित यात्रा के लिए नीचे दिए गए निम्नलिखित आधुनिक प्रणालियों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

पहला - भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली। यह भूकंप के आने की सूचना पूर्व में निर्धारित कर देता है।

दूसरा - वर्षा निगरानी प्रणाली।

तीसरा - हवा की स्पीड निगरानी प्रणाली।

इन सभी प्रणालियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए एवं रेल कॉरिडोर की संपूर्ण जानकारी के लिए सूरत के ट्रैक ट्रेनिंग फैसिलिटी में भारतीय इंजीनियरों को जापान के (JARTS) संस्थान द्वारा बेहतर प्रशिक्षण दी जा रही है। संपूर्ण प्रोजेक्ट पर ओवरहेड एक्विपमेंट की सहायता से बिजली पहुंचाई जाएगी, जो ऊर्जा कुशल और पर्यावरण अनुकूल है।    

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर मार्ग मानचित्र।

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर "बुलेट ट्रेनमहाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, विलिमोरा, सूरत, भरुच, वडोदरा, आनंद, और अहमदाबाद के रास्ते गुजरात के साबरमती तक जाएगी। जनवरी 2014 में JICA के अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट को लेकर मुंबई का दौरा किया था, और 21 जनवरी को भारतीय रेलवे और JICA के अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल लाइन के बदलाव को लेकर कई प्रस्ताव रखे गए। लेकिन, मई 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (NHSRCL) के अध्यक्ष के साथ बैठक में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दिए, जिसे 2028 तक तैयार कर देने का लक्ष्य है।

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट के टनल की तस्वीर
मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट के टनल की तस्वीर और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इंजीनियर (सोर्स - NHSRCL)

यह परियोजना भारत को नई गति और आधुनिक दिशा प्रदान करेगी, जिससे समय की बचत होगी और देश तेज़ गति से आगे बढ़ेगा। उदाहरण के लिए, सूरत टेक्सटाइल के लिए जाना जाता है; इस परियोजना के तहत लोगों का सूरत से जुड़ाव बढ़ेगा, जिसका लाभ वहां के व्यापारियों को मिलेगा।

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में 460.03 किलोमीटर लम्बा एलिवेटेड पुल, 25.87 किलोमीटर लम्बा सुरंग, 12.9 किलोमीटर लम्बा कट-एंड-फिल, और 9.22 किलोमीटर लम्बा पुल शामिल है। 21 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड सुरंग ठाणे से विरार के बीच मौजूद है, जिसमें 7 किलोमीटर समुद्र के अंदर है। यह 7 किलोमीटर लंबा सुरंग भारत का पहला सुरंग होगा जो समुद्र के नीचे होगा।

"मेक इन इंडिया" प्रणाली के तहत इस प्रोजेक्ट में 28 स्टील ब्रिज का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसकी लंबाई 60 से 130 मीटर के बीच है। 25 ब्रिज का इस्तेमाल नदियों के ऊपर किया जा रहा है। 8 टनल पहाड़ों को अंदर बनाया जा रहा है, जिसमें 7 टनल महाराष्ट्र के पालघर जिला में और 1 गुजरात के वलसार जिला में बनाया जा रहा है। इस ब्रिज का निर्माण देश के 6 वर्कशॉप में किया जा रहा है।


इसे पढ़े...

  • पटना में बिहटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा क्यों बनाया जा रहा है?

  • टिप्पणियाँ