![]() |
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में BJP को मिली ऐतिहासिक जीत ( सोर्स - सोशल मीडिया ) |
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत लिया है। 27 साल बाद भाजपा दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के अनुसार, BJP को 48 सीट पर जीत मिली है, आम आदमी पार्टी को 22 सीट पर, जबकि कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल पाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक जीत पर दिल्ली को संबोधित करते हुए भारत के विकास का जीत बताया है। इस ऐतिहासिक जीत पर PM मोदी ने शाम में भाजपा हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का ऐलान किया है।
1993 में भाजपा 53 सीट जीती थी; 5 साल के कार्यकाल में सुषमा स्वराज, मदन लाल खुराना और साहिब सिंह वर्मा को सीएम बनाया गया था। 2025 में दिल्ली का सीएम कौन बनेगा? सभी को इसका इंतजार है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ा चेहरा
आम आदमी पार्टी
- अरविंद केजरीवाल - 4089 वोट से हारे
- मनीष सिसोदिया - 675 वोट से हारे
- आतिशी मार्लेना - 989 वोट से जीती
- सत्येन्द्र कुमार जैन - 20998 वोट से हारे
- सोमनाथ भारती - 2131 वोट से हारे
- सौरभ भारद्वाज - 3188 वोट से हारे
- अमानतुल्लाह खान - 23594 वोट से हारे
- अवध ओझा - 28072 वोट से हारे
- गोपाल राय - 18994 वोट से जीते
- शोएब इकबाल - 42724 वोट से जीते
- राखी बिड़ला - 10899 वोट से हारीं
भारतीय जनता पार्टी
- प्रवेश वर्मा - नई दिल्ली सीट पर 4089 वोट से जीते
- विजेंदर गुप्ता - रोहिणी सीट पर 37816 वोट से जीते
- कैलाश गहलोत - बिजवासन सीट पर 11276 वोट से जीते
- सतीश उपाध्याय - मालवीय नगर सीट पर 2131 वोट से जीते
- रमेश बिधुड़ी - कालकाजी सीट पर 989 वोट से हारे
- अरविंद सिंह लवली - गांधीनगर सीट पर 12748 वोट से जीते
- कपिल मिश्रा - करावल नगर सीट पर 23355 वोट से जीते
- मंजिंदर सिंह सिरसा - राजौरी गार्डन सीट पर 18190 वोट से जीते
कांग्रेस
- संदीप दीक्षित - नई दिल्ली सीट पर 25520 वोट से हारे
- हारून यूसुफ - बल्लीमारान सीट पर 43945 वोट से हारे
- अलका लांबा - कालकाजी सीट पर 38153 वोट से हारे
- रागिनी नायक - वजीरपुर सीट पर 48373 वोट से हारे
- कृष्णा तीरथ - पटेल नगर सीट पर 52858 वोट से हारीं
आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवारों की सूची
आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कुल 70 उम्मीदवारों को खड़ा किया था। AAP ने 21 नवंबर को पहला और 15 दिसंबर को आखिरी लिस्ट जारी किया था। पहली लिस्ट में 11, दूसरी में 20, तीसरी में 1 और आखिरी में 38 प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए थे।
AAP के प्रमुख उम्मीदवार, CM आतिशी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया गया था, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली, सौरभ भारद्वाज को ग्रेटर कैलाश, और सत्येंद्र जैन को शकूर बस्ती से उम्मीदवार बनाया गया था। वहीं, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को जंगपुरा से उम्मीदवार बनाया गया था।
कुल 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए थे, जिनमें से 4 की सीटों में परिवर्तन किया गया था। इनमें मनीष सिसोदिया की पटपड़गंज से बदलकर जंगपुरा कर दिया गया, राखी बिडलान की मंगोलपुरी से मादीपुर, प्रवीण कुमार की जंगपुरा से जनकपुरी और दुर्गेश पाठक की करावल नगर से राजेंद्रनगर किया गया था।
इन खबरों को भी पढ़े..
रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की चौथी महिला CM
रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया है। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित, और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता को दिल्ली का चौथा महिला मुख्यमंत्री बनाया गया है। पूरी खबर पढ़े..
रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद का शपथ लिया, BJP क्यों बनाया CM, वजह जानें...
दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ समारोह का आयोजन किया गया, दोपहर 12:30 बजे रेखा गुप्ता ने CM पद का शपथ लिया और दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनीं। पूरी खबर पढ़े..
क्या AAP की हार की वजह उनका अकेले चुनाव लड़ना है?
दिल्ली वालों के मन में एक सवाल है की क्या पिछली बार की तरह इस बार भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनेगी। पूरी खबर पढ़े...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें