दिल्ली में विभागों का बटवारा; CM रेखा रखी वित्त मंत्रालय

दिल्ली CM रेखा गुप्ता प्रेस कॉफ्रेंस करती हुई
दिल्ली CM रेखा गुप्ता प्रेस कॉफ्रेंस में विभागों के बटवारें के बारें में बताते हुए (सोर्स - सोशल मीडिया) 

नई दिल्ली: आज से दिल्ली में BJP की सरकार बन गई है। दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ लेने के साथ 6 मंत्रियों ने भी शपथ लिया था। शपथ समारोह समाप्त होने के 5 घंटे बाद मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों के लिए विभागों का बटवारा कर दिया गया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को वित्त, राजस्व समेत 8 विभागों का जिम्मेदारी सौंपा गया है। AAP सरकार के दौरान का नेता प्रतिपक्ष और रोहिणी से चार बार जीत चुके वरिष्ठ भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का स्पीकर और मस्तफाबाद से छठी बार विधायक बने मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।

CM और मंत्रियों को कौन-कौन सा मंत्रालय मिला?

मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता

विभाग - वित्त, राजस्व, सामान्य प्रशासन, महिला एवं बाल कल्याण, सूचना एवं जनसंपर्क, सर्विस, भूमि एवं भवन, और सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार

शिक्षा - ग्रेजुएट प्रोफेशनल

विधानसभा सीट - शालीमार बाग 

दो बार हारीं, तीसरी बार शालीमार बाग सीट से चुनाव लड़ी और जीती।


प्रवेश वर्मा, मंत्री

विभाग - सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरूद्वारा चुनाव, विधायी मामला और PWD

शिक्षा - पोस्ट ग्रेजुएट

विधानसभा सीट - नई दिल्ली

पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह का बेटा है। केजरीवाल को नई दिल्ली सीट पर हराया।


आशीष सूद, मंत्री


विभाग - गृह मंत्रालय, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, और प्रशिक्षण

शिक्षा - ग्रेजुएट

विधानसभा सीट - जनकपुरी


मनजिंदर सिंह सिरसा, मंत्री

विभाग - वन और पर्यावरण, इंडस्ट्री, खाद्द और नागरिक आपूर्ति 

शिक्षा - 12वीं पास

विधानसभा सीट - राजौरी गार्डन, 2021 में भाजपा में शामिल हुए, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रहें। दूसरी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए नेताओं में सिर्फ सिरसा को ही मंत्री बनाया गया।


रविंदर इंद्राज सिंह, मंत्री

विभाग - समाज कल्याण, एसटी एवं एससी कल्याण, और चुनाव

शिक्षा - ग्रेजुएट

विधानसभा सीट - बवाना सीट (SC), इंद्राज पंजाबी दलित समुदाय से आते हैं।


कपिल मिश्रा, मंत्री

विभाग - कानून एवं न्याय, श्रम, रोजगार, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन

शिक्षा - पोस्ट ग्रेजुएट

विधानसभा सीट - करावल नगर, AAP में कैबिनेट मंत्री रह चुके है। इनको भाजपा ने इसलिए मंत्री बनाया है क्योंकि यह पूर्वांचल क्षेत्र के दिग्गज चेहरे में से एक है।


पंकज कुमार सिंह, मंत्री

विभाग - स्वास्थ्य विभाग, परिवहन, और सूचना प्रौद्दोगिकी

शिक्षा - ग्रेजुएट

विधानसभा सीट - विकासपुरी

इनको BJP ने इसलिए मंत्री बनाया है क्योंकि यह पूर्वांचल क्षेत्र के दिग्गज चेहरे में से एक है।

दिल्ली में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के विभागों के बटवारा में भाजपा ने सभी प्रमुख जाति और समुदायों से मंत्रियों के नाम की घोषण की है। जिसमें सिख, जाट, वैश्य, दलित और पूर्वांचल सभी क्षेत्रों से नेताओं को शामिल किया गया है। यहां तक की पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को भी कैबिनेट में जगह दी हैं।

CM रेखा समेत 5 मंत्रियों पर क्राइम केस..

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) [एडीआर - चुनावी और राजनीतिक सुधारों के क्षेत्र में निरंतर कार्य के माध्यम से शासन में सुधार और लोगतंत्र को मजबूत करना है।] की रिपोर्ट के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता समेत 5 मंत्रियों के खिलाफ क्राइम केस दर्ज है। जिसमें से आशीष सूद पर गंभीर आपराधिक आरोप है। 

यह जानकारी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रियों के द्वारा जमा किए गए एफिडेविट से मिली हैं। दिल्ली कैबिनेट में बनाये गए मंत्रियों में सबसे ज्यादा संपत्ति मनजिंदर सिंह सिरसा, 249 करोड़ बताया जा रहा है। जबकि सबसे कम कपिल मिश्रा 1.06 करोड़ है।


इन खबरों को भी पढ़े..

 


टिप्पणियाँ