![]() |
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (सोर्स - सोशल मीडिया) |
नई दिल्ली: भाजपा ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया है। उनकी उम्र 50 साल है, उन्होंने दिल्ली की 9वीं और चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में CM पद का शपथ लिया है। दिल्ली की शालीमार बाग सीट पर उन्हें जीत मिली हैं, RSS ने मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता का नाम चुना, उसके बाद उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बना दिया गया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में शालीमार बाग सीट पर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को उन्होंने 29,595 वोटों से हराया है। रेखा राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) से जुड़ी थी, और RSS ने ही सबसे पहले रेखा गुप्ता का नाम दिल्ली की मुख्यमंत्री पद के तौर पर BJP के सामने रखा था। आरएसएस के आदेश पर भाजपा ने रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाते हुए दिल्ली के CM पद की घोषणा कर दिया।
रेखा को CM बनाने की बड़ी वजह
पहला—
रेखा गुप्ता दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल की तरह वैश्य समुदाय से आती हैं। वैश्य समुदाय दिल्ली के अंंदर व्यापार को लेकर अहम भागेदारी निभाते हैं। इसके अलावा यह समुदाय भाजपा का कोर वोटर है। यह पहला कारण है कि दिल्ली में रेखा गुप्ता को CM का पद दिया गया है।
दूसरा -
दिल्ली में महिला वोटरों से भाजपा को ज्यादा लाभ हुआ। दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP कुल 48 सीट जीता, और लगभग 46 प्रतिशत वोट मिला। क्योंकि BJP चुनाव से पहले महिलाओं के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया था।
महिलाओं को हर महीने 2500 रूपये सीधे उनके बैंक खातों में डाला जाएगा। इसकी शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च से शुरु किया जा सकता है।
दिल्ली में घरेलू काम करने वाली महिलाओं के कल्याण के लिए बोर्ड बनाने का ऐलान किया गया था।
महिलाओं को सिलिंडर पर 500 रुपये का सब्सिडी, होली और दीपावली पर एक-एक मुफ्त सिलिंडर।
मातृ सुरक्षा वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया, साथ ही 6 पोषण किट भी दिया गया।
महिलाओं को फ्री बस सर्विस की भी सुविधा दी गई थी।
तीसरा—
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जैसे दिग्गज सभी नेताओं ने रेखा गुप्ता के लिए चुनाव से पहले प्रचार-प्रसार किया था। इनसे पहले दिल्ली में 3 महिला CM रह चूकी हैं, जिनमें से एक कांग्रेस की दिग्गज महिला मुख्यमंत्री "शीला दीक्षित" थी।
यहीं वजह है कि BJP 26 साल बाद वैसी ही दिग्गज महिला मुख्यमंत्री बनाना चाहती थी। भाजपा ने भी रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस जैसे इतिहास बनाना चाहती थी। इसलिए भाजपा ने महिलाओं को साधते हुए रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया।
इसे पढ़े..
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें