![]() |
यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। (सोर्स - सोशल मीडिया) |
नई दिल्ली: यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को उत्तराखंड में लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री आवास में 27 जनवरी 2025 को उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने दोपहर 12:30 बजे 'समान नागरिक संहिता' को लागू कर दिया है। इस दौरान UCC के वेबपोर्टल को भी लांच किया गया।
CM धामी ने कहा, जनता से किए गए वादे आज पूरे हो गए हैं। UCC किसी धर्म या वर्ग के खिलाफ नहीं है; इसके लागू होने से सभी को समान अधिकार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हलाला, बहुविवाह और तीन तलाक पर पूरी तरह रोक लगेगी। इस दिन को समान नागरिकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
![]() |
उत्तराखंड में UCC लागू हो गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ऐलान करते हुए (सोर्स - सोशल मीडिया) |
UCC नियमावली को कैबिनेट से मिली मंजूरी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों से वादा किया था कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो सबसे पहले 'समान नागरिक संहिता' यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लागू किया जाएगा। किए गए वादों के मुताबिक, सरकार बनने के बाद सबसे पहले कैबिनेट बैठक की गई, जिसमें UCC को लेकर समिति का गठन किया गया, उसके बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड से संबंधित सभी औपचारिकताओं को पूरा किया गया।
![]() |
यूनिफॉर्म सिविल कोड समिति सरकार को UCC नियमावली ड्राफ्ट सौंपते हुए (सोर्स - सोशल मीडिया) |
20 जनवरी को CM पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में सुबह 10 बजे कैबिनेट बैठक की गई, जिसमें UCC नियमावली को मंजूरी मिल गई थी। जिसके बाद यह उम्मीद किया जाने लगा था कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे भारतवर्ष में सबसे पहले देवभूमि में CM पुष्कर सिंह धामी के द्वारा इसे लागू किया जाएगा।
दरअसल, उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की वजह से आचार संहिता लागू किया गया था। जिसकी वजह से CM पुष्कर सिंह धामी को निर्वाचन आयोग से कैबिनेट बैठक करने के लिए अनुमति लेनी पड़ी थी। 'यूनिफॉर्म सिविल कोड समिति' के द्वारा अक्टूबर में UCC नियमावली सरकार को सौंपा गया, जिसमें विभिन्न प्रकार का परीक्षण यानी जांच कराया गया और कुछ संशोधन किया गया था, उसके बाद कैबिनेट की तरफ से मंजूरी दे दी गई।
UCC के लिए वेबपोर्टल बना
उत्तराखंड में UCC के लिए एक वेबपोर्टल बनाया गया है। https://ucc.uk.gov.in पर आप जाकर सभी महत्वपूर्ण जानकारी ले सकते हैं। इस पोर्टल का मॉकड्रिल किया गया और अभ्यास के दौरान आए कमियों को दूर किया गया।
![]() |
UCC वेबपोर्टल का फस्ट पेज कुछ ऐसा है। (सोर्स - सोशल मीडिया) |
21 जनवरी को सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी यानी इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एजेंसी (ITDA) ने UCC वेबपोर्टल के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया था। इस दौरान कुल 3500 डमी आवेदन करके पोर्टल का परीक्षण किया गया। ITDA के अधिकारियों ने कहा कि UCC के वेबपोर्टल की निरीक्षण सफलतापूर्वक हो गई है।
24 जनवरी को एक आखिरी सीएसी (CAC) परीक्षण कराया गया, जिसमें ओटीपी से संबंधित कुछ दिक्कत थी जिसे अब दूर कर दिया गया है। इस सीएसी जांच का मुख्य उद्देश्य वेबपोर्टल के लांचिंग से पहले सभी खामियों को दूर करना था। ITDA ने बताया कि UCC वेबपोर्टल का सफल निरीक्षण कर दिया गया है। अब इस पोर्टल को लांच किया जा सकता है।
इन खबरों को भी पढ़े...
यूनिफॉर्म सिविल कोड क्या है? भारत के किस राज्य में सबसे पहले लागू किया गया?
28 जनवरी को उत्तराखंड में 'यूनिफॉर्म सिविल कोड' (Uniform Civil Code - UCC) को लागू कर दिया गया है। इस प्रकार उत्तराखंड पहला राज्य... पूरी खबर पढ़े...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें