रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की तस्वीर
रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेती हुईं ( सोर्स - सोशल मीडिया )

नई दिल्ली: रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित, और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ समारोह का आयोजन किया गया, दोपहर 12:30 बजे रेखा गुप्ता ने CM पद का शपथ लिया। 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक हुई थी, बैठक में रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री पद के लिए चयन किया गया था।

रेखा गुप्ता ने सचिवालय में औपचारिक रूप से दिल्ली की मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया।

 

शपथ समारोह में 6 मंत्रियों ने भी शपथ लिया, जिनमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल है।


रेखा गुप्ता का राजनीतिक जीवन

  • 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जुलाना गांव में रेखा गुप्ता का जन्म हुआ। B.Com से ग्रजुऐट किया फिर LLB किया।

  • वर्ष 1994-95 तक दौलत राम कॉलेज में स्टूडेंट विंग की सचिव रहीं।
  • वर्ष 1995-96 के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) की सचिव के पद पर नियुक्त हुई, फिर 1996-97 तक अध्यक्ष बनी रहीं।
  • वर्ष 2003-04 तक दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की सचिव बनीं रहीं, फिर 2004-06 तक राष्ट्रीय सचिव।
  • वर्ष 2007 में दिल्ली की उत्तरी पीतमपुरा से वार्ड पार्षद और भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव बनीं।
  • वर्ष 2007 से 09 तक महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति का अध्यक्ष बनीं रहीं।
  • वर्ष 2009 में राज्य महिला मोर्चा BJP की महासचिव बनीं।
  • 2010 में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य बनीं।
  • 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से दूसरी बार वार्ड पार्षद का चुनाव जीती और वार्ड पार्षद बनीं।
  • वर्ष 2015 में शालीमार बाग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ी लेकिन 11 हजार वोटों से हार गई, फिर 2020 में दूसरी बार भी 4.5 हजार वोटों से हार गई।
  • 2022 में शालीमार बाग-बी से वार्ड पार्षद का चुनाव जीती और वार्ड पार्षद बनीं।
  • वर्ष 2025 में शालीमार बाग विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ीं, और जितने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रामलीला मैदान में शपथ समारोह से पहले रेखा गुप्ता ने कहा था कि दिल्ली का CM बनना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इस पद के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का दिल से आभार व्यक्त करती हूं। मेरे लिए यह एक चमत्कार से कम नहीं है, हमने कभी नहीं सोचा था कि मुझे दिल्ली का मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा।


एकनाथ शिंदे ने रेखा गुप्ता को बधाई दिया

महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने बधाई देते हुए कहा, बहुत खुशी की बात है कि रेखा गुप्ता लाडली बहना के रूप में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।


रामलीला मैदान में "विकसित दिल्ली शपथ समारोह" का आयोजन


शपथ समारोह में कौन-कौन उपस्थित रहा?

शपथ समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, एनडीए की सरकार वाले राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम मौजूद रहें। फिल्म स्टार, उद्योगपति, खिलाड़ी, साधु महात्मा, राजनयिकों के अलावा दिल्ली की लगभग 16 हजार स्थायी निवासी भी मौजूद रहें।


दिल्ली चुनाव जीतने के बाद 21 राज्यों में NDA की सरकार

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 जीतने के बाद भारत के 28 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में से 21 में NDA की सरकार बन गई है। लगातार दो बार 60 से ज्यादा सीट जीतने वाली AAP इस बार मात्र 22 सीट ही जीत पाई है, जबकि कांग्रेस को एक सीट पर भी जीत नहीं मिली है।

PM मोदी के तीसरे बार प्रधानमंत्री बनने के बाद 8 राज्यों में चुनाव हुए, जिनमें से 5 राज्यों में NDA की सरकार शासित है।

  • आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र
  • जम्मू-कश्मीर और झारखंड में विपक्षी पार्टियों की सरकार है, जबकि सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) की सरकार है।

इसे पढ़े...



टिप्पणियाँ