भाजपा ने 27 वर्ष बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव जीता

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में BJP को मिली ऐतिहासिक जीत ( सोर्स - सोशल मीडिया )

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को भारतीय जनता पार्टी ने जीत लिया है। भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल किया है। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के अनुसार, BJP को 48 सीटों पर जीत मिला है, आम आदमी पार्टी को 22, जबकि कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल पाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक जीत पर दिल्ली को संबोधित करते हुए भारत के विकास का जीत बताया है।1993 में भाजपा 53 सीट जीता था; 5 साल के कार्यकाल में सुषमा स्वराज, मदन लाल खुराना और साहिब सिंह वर्मा को सीएम बनाया गया था। लेकिन, 2025 में दिल्ली का सीएम कौन बनेगा इसका सभी को इंतजार है।


दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कौन जीता-हारा

आम आदमी पार्टी

  • अरविंद केजरीवाल - 4089 वोट से हारे
  • मनीष सिसोदिया - 675 वोट से हारे
  • आतिशी मार्लेना - 989 वोट से जीती
  • सत्येन्द्र कुमार जैन - 20998 वोट से हारे
  • सोमनाथ भारती - 2131 वोट से हारे
  • सौरभ भारद्वाज - 3188 वोट से हारे
  • अमानतुल्लाह खान - 23594 वोट से हारे
  • अवध ओझा - 28072 वोट से हारे
  • गोपाल राय - 18994 वोट से जीते
  • शोएब इकबाल - 42724 वोट से जीते
  • राखी बिड़ला - 10899 वोट से हारीं

भारतीय जनता पार्टी

  • प्रवेश वर्मा - नई दिल्ली सीट पर 4089 वोट से जीते
  • विजेंदर गुप्ता - रोहिणी सीट पर 37816 वोट से जीते
  • कैलाश गहलोत - बिजवासन सीट पर 11276 वोट से जीते
  • सतीश उपाध्याय - मालवीय नगर सीट पर 2131 वोट से जीते
  • रमेश बिधुड़ी - कालकाजी सीट पर 989 वोट से हारे
  • अरविंद सिंह लवली - गांधीनगर सीट पर 12748 वोट से जीते
  • कपिल मिश्रा - करावल नगर सीट पर 23355 वोट से जीते
  • मंजिंदर सिंह सिरसा - राजौरी गार्डन सीट पर 18190 वोट से जीते

कांग्रेस

  • संदीप दीक्षित - नई दिल्ली सीट पर 25520 वोट से हारे
  • हारून यूसुफ - बल्लीमारान सीट पर 43945 वोट से हारे
  • अलका लांबा - कालकाजी सीट पर 38153 वोट से हारे
  • रागिनी नायक - वजीरपुर सीट पर 48373 वोट से हारे
  • कृष्णा तीरथ - पटेल नगर सीट पर 52858 वोट से हारीं


AAP के उम्मीदवारों की सूची

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कुल 70 उम्मीदवारों को खड़ा किया था। 21 नवंबर को पहला और 15 दिसंबर को उम्मीदवारों के नाम का आखिरी लिस्ट जारी किया था। पहले लिस्ट में 11, दूसरे में 20, तीसरे में 1 और आखिरी में 38 प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए थे।

AAP के प्रमुख उम्मीदवारों में CM आतिशी को कालकाजी, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली, सौरभ भारद्वाज को ग्रेटर कैलाश, और सत्येंद्र जैन को शकूर बस्ती से उम्मीदवार बनाया गया था। वहीं, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को जंगपुरा से उम्मीदवार बनाया गया था।

AAP उम्मीदवार की सूची

AAP उम्मीदवार की सूची

AAP उम्मीदवार की सूची

AAP उम्मीदवार की सूची

AAP उम्मीदवार की सूची

AAP उम्मीदवार की सूची

26 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए थे, जिनमें से 4 के सीटों में परिवर्तन किया गया था। इनमें मनीष सिसोदिया का पटपड़गंज से बदलकर जंगपुरा कर दिया गया, राखी बिडलान का मंगोलपुरी से मादीपुर, प्रवीण कुमार का जंगपुरा से जनकपुरी और दुर्गेश पाठक का करावल नगर से राजेंद्रनगर किया गया था।


इसे भी पढ़े..



    टिप्पणियाँ