नेपाल में सोशल मीडिया बैन को लेकर Gen-Z का विरोध प्रदर्शन

नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध को लेकर विरोध प्रदर्शन
नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)

काठमांडू: नेपाल के कई शहरों में "सोशल मीडिया" बैन होने के बाद विरोध प्रदर्शन हो रहा है। नेपाल में सोशल मीडिया के बैन होने से कई शहरों में "Gen-Z प्रदर्शनकारियों" का विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया है। नेपाल की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों के द्वारा तोड़-फोड़ की जा रही हैं। नेपाल पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आशु गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस की फायरिंग में 20 से ज्यादा की मौत और 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हो गए है।


नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध

नेपाल में सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नेपाल सरकार के निर्देश पर 4 सितंबर 2025 को फेसबुक, ट्विटर (X), व्हाट्सएप, यूट्यूब सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इन कंपनियों ने नेपाल के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था, इसलिए नेपाल सरकार ने इन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

दरअसल, नेपाल सरकार ने 28 सितंबर 2025 को रजिस्ट्रेशन को लेकर ऐलान किया था। जिसमें सोशल मीडिया कंपनियों को रजिस्ट्रेशन के लिए कुल 7 दिनों का समय दिया गया था। कंपनियों ने तय समय सीमा के अंदर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। जिसके बाद नेपाल सरकार ने उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया। नेपाल के प्रधानमंत्री "केपी शर्मा ओली" ने देश का बचाव करते हुए कहा कि हमारे लिए देश की गरिमा और संप्रभुता से बड़ा कुछ नहीं है।


Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई

सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगने के बाद 8 सितंबर 2025 की सुबह "जेनरेशन जेड" (Gen-Z) प्रदर्शनकारियों का नेपाल की सड़कों पर पुलिस के साथ झड़प हुआ, बाद में प्रदर्शन हिंसक रुप में बदल गया। प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के संसद में घुस गए। नेपाल पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने के लिए आशु गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस की तरफ से फायरिंग हुई जिसमें 400 से ज्यादा घायल और 20 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की मौत होने की सूचना मिली है।


20 मौतों के बाद फिर से शुरू हुआ सोशल मीडिया

नेपाल में सोशल मीडिया बैन की खबर मिलने के बाद Gen-Z ने पहले ऑनलाइन प्रोटेस्ट शुरु किया। कुछ समय बाद हजारों की संख्या में जेनरेशन जेड (Gen-Z) के प्रदर्शनकारियों ने "संसद भवन" का घेराव कर लिया। जिसके बाद नेपाल पुलिस की तरफ से आशु गैस, वाटर कैनन छोड़ा गया, फायरिंग भी की गई जिसमें 20 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। मौत के बाद फिर सोशल मीडिया शुरु कर दिया गया है।



इसे पढ़े..

नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन का भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा?