दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी क्यों हारी?

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी और केजरीवाल
आतिशी और केजरीवाल संजीवनी योजना लांच करते हुए (सोर्स - सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: 5 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव समाप्त हुआ और 8 फरवरी को रिजल्ट आया। 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी ने 70 में क्रमश: 67 और 62 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाया था। ऐसे में लोगों के मन में दिलचस्पी है कि पिछली बार की तरह क्या इस बार भी दिल्ली में AAP की सरकार बनेगी।

दरअसल, चुनाव शुरु होने से पहले दिल्ली के लोगों के लिए केजरीवाल सरकार ने 2 प्रमुख योजना को लांच करने का ऐलान किया था। इस योजना के तहत दिल्ली में रहने वाली महिलाओं और बुजुर्गों को फायदा पहुंचता। तो सवाल यह था कि क्या इस योजना के कारण AAP दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाएगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ AAP हार गया।


आप ने दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ा

  • आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने का ऐलान किया। AAP और कांग्रेस का एक साथ लड़ने का अटकल था, जिसको केजरीवाल ने खारिज कर दिया था।
  • सूत्रों के हवाले से पता चला था कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस को 15 सीट देने पर विचार कर रही हैं, लेकिन केजरीवाल ने X - प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट लिखकर इसे खारिज कर दिया था।


केजरीवाल का योजना?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म होने वाला था। पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को 70 में से 62 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार भी जीतने के लिए केजरीवाल ने कुछ योजनाओं को लांच करने का ऐलान किया....

पहला – महिला सम्मान योजना

महिला सम्मान योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाने का प्रावधान रखा गया था। अगर आप की सरकार दुबारा सत्ता में आएगी तो इस रकम को बढ़ाकर 2100 कर दिया जाएगा; ऐसा केजरीवाल ने 12 दिसंबर 2024 को योजना को लांच करने के ऐलान के दौरान कहा था।

दूसरा - संजीवनी योजना

संजीवनी योजना के तहत दिल्ली में 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के रहने वाले लोगों को सरकारी या प्राइवेट अस्पताल, दोनों में मुफ्त इलाज कराया जाएगा।

संजीवनी योजना में पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान की तस्वीर
संजीवनी योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान सीएम आतिशी और केजरीवाल ( सोर्स - सोशल मीडिया )

AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 18 दिसंबर को दिल्ली के बुजुर्ग लोगों के लिए संजीवनी योजना का ऐलान किया था। केजरीवाल ने साफ-साफ कहा था कि हर वर्ग के लोगों इस योजना का लाभ मिलेगा।

तीसरा -

  • अरविंद केजरीवाल ने 10 दिसंबर 2024 को दिल्ली के ऑटो चालकों के लिए 5 बड़े ऐलान किए थे।
  • ऑटो चालक की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।
  • होली और दीपावली पर वर्दी बनवाने के लिए 2500 रुपये दिए जाएंगे।
  • 10 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस दिया जाएगा।
  • 5 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कराया जाएगा।
  • ऑटो चालक के बच्चों को कोचिंग का पैसा दिया जाएगा।

चौथा - पेंशन योजना

  • अरविंद केजरीवाल ने 21 नवंबर को बुजुर्गों के पेंशन को दुबारा शुरु करने का ऐलान किया था, जिसमें 80 हजार नए बुजुर्गों को जोड़ा गया था।

  • कुल 5 लाख 30 हजार बुजुर्गों को पेंशन का लाभ मिलने का स्कीम बना। 60 से 69 वर्ष के बुजुर्गों को हर महीने 2000 रुपये दिया जाना था, जबकि 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 2500 रुपये देने का प्रावधान था।


दिल्ली सरकार का कई विभाग स्कीम के विपरीत

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अक्षय लाकरा ने AAP पर दिल्ली में बुजुर्गों को मुफ्त इलाज और महिलाओं को 2100 रुपये देने को धोखाधड़ी का साजिश बताते हुए पार्लियामेंट पुलिस थाना में FIR दर्ज किया था। आरोप था कि जब सरकार का विभाग इन दोनों स्कीमों को फर्जी बता रहा है, तो AAP इसे सही साबित कैसे कर सकता है?

संजीवनी और महिला सम्मान योजना पर निकाले गए विज्ञापन
संजीवनी और महिला सम्मान योजना पर अखबार में निकाले गए विज्ञापन ( सोर्स - सोशल मीडिया )

दरअसल, इश्तिहार महिला और बाल विकास विभाग ने महिला सम्मान योजना और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने संजीवनी योजना को लेकर कहा कि दिल्ली सरकार ने ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। राज्य में महिला सम्मान और संजीवनी जैसा कोई योजना उपलब्ध नहीं है। दिल्ली सरकार लोगों के निजी डेटा का गलत इस्तेमाल कर सकती हैं।

इस मामले पर केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और दिल्ली के LG को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। वहीं, CM आतिशी बोलीं, इस विज्ञापन को अखबार में छपवाने वाले अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगी। सायद ऐसे माहौल बनने के कारण दिल्ली में AAP को हार का सामना करना पड़ा है।


इसे पढ़े...



टिप्पणियाँ