पाटलिपुत्र-गोरखपुर वन्दे भारत एक्सप्रेस का मोतिहारी में टाइमिंग?

पाटलिपुत्र-गोरखपुर वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
पाटलिपुत्र-गोरखपुर वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (सोर्स - सोशल मीडिया)

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच चलने वाले वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया। इस नए वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 22 जून 2025 से नियमित रूप से पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से दोपहर 03:30 बजे गोरखपुर के लिए रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, और कप्तानगंज के रास्ते गोरखपुर तक जाएगी। सप्ताह में एक दिन शनिवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी।

नए वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरूवार और शुक्रवार को पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच चलाया जाएगा। यह ट्रेन सभी स्टेशनों पर दो-दो मिनट रूकते हुए रात 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं, गोरखपुर से वापस सुबह 05:40 बजे रवाना होगी और 12:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। यह ट्रेन पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच 490 किमी की दूरी करीब 7 घंटे में तय करेंगी।

पाटलिपुत्र-गोरखपुर वन्दे भारत एक्सप्रेस टाइम-टेबल और किराया?

पाटलिपुत्र-गोरखपुर वन्दे भारत एक्सप्रेस टाइम-टेबल और किराया।

पाटलिपुत्र-गोरखपुर वन्दे भारत एक्सप्रेस टाइम-टेबल और किराया।

पाटलिपुत्र-गोरखपुर वन्दे भारत एक्सप्रेस टाइम-टेबल और किराया।

पाटलिपुत्र-गोरखपुर वन्दे भारत एक्सप्रेस की खासियत?

पाटलिपुत्र से गोरखपुर जाने वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 8 कोच है। 7 कोच में 3x2 सिटिंग अरेंजमेंट के साथ चेयर कार उपलब्ध है, 1 कोच में कुल 78 सीट है, जबकि 8वां कोच एग्जीक्यूटिव श्रेणी वाला है जिसमें 2x2 सिटिंग अरेंजमेंट उपलब्ध हैै और इसमें कुल 52 सीट है। इस ट्रेन में कुल 598 यात्री सफर कर सकेंगे।

यात्रियों के सुविधा को देखकर इस ट्रेन के निर्माण में आधुनिक और कई बेहतर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस ट्रेन में पुश बटन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, आवश्यकता पड़ने पर यात्री बटन दबाकर सीधे चालक या गार्ड से बात कर सकेंगे। यह ट्रेन पाटलिपुत्र से गोरखपुर और गोरखपुर से पाटलिपुत्र सिर्फ 7 घंटे में पहुंच जाएगी।

    

टिप्पणियाँ