![]() |
उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हुआ (सोर्स - सोशल मीडिया) |
नई दिल्ली: यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) उत्तराखंड में लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री आवास में 27 जनवरी 2025 को उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी के द्वारा दोपहर 12:30 बजे "समान नागरिक संहिता" को लागू कर दिया गया है। UCC के वेबपोर्टल को भी लांच किया गया है। CM धामी ने कहा, UCC किसी धर्म या वर्ग के खिलाफ नहीं है; इसके लागू होने से सभी को समान अधिकार मिलेगा। हलाला, बहुविवाह और तीन तलाक पर पूरी तरह रोक लगेगी। इस दिन को "समान नागरिकता दिवस" के रूप में मनाया जाएगा।
UCC नियमावली को कैबिनेट से मिली मंजूरी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों से वादा किया था कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो सबसे पहले "समान नागरिक संहिता" यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू किया जाएगा। किए गए वादों के मुताबिक, सरकार बनने के बाद सबसे पहले कैबिनेट बैठक हुई, बैठक में UCC को लेकर समिति का गठन किया गया, उसके बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड से संबंधित सभी औपचारिकताओं को सौंपा गया।
![]() |
UCC समिति उत्तराखंड सरकार को नियमावली ड्राफ्ट सौंपते हुए (सोर्स - सोशल मीडिया) |
20 जनवरी 2025 को पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में सुबह 10 बजे कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें UCC नियमावली को मंजूरी मिली। उम्मीद किया जाने लगा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे भारतवर्ष में सबसे पहले देवभूमि में UCC को लागू किया जाएगा।
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के कारण आचार संहिता लागू था। पुष्कर सिंह धामी को निर्वाचन आयोग से कैबिनेट बैठक के लिए अनुमति लेना पड़ा। UCC समिति अक्टूबर में सरकार को नियमावली सौंपा, नियमावली का परीक्षण यानी जांच कराया गया और कुछ संशोधन किया गया, उसके बाद कैबिनेट की तरफ से मंजूरी दे दी गई।
UCC वेबपोर्टल
उत्तराखंड में UCC के लिए एक वेबपोर्टल लांच किया गया है। https://ucc.uk.gov.in पर जाकर सभी महत्वपूर्ण जानकारी लिया जा सकता है। 21 जनवरी 2025 को सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी यानी "इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एजेंसी" (ITDA) ने UCC वेबपोर्टल के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया था। इस दौरान कुल 3500 डमी आवेदन करके पोर्टल का परीक्षण किया गया। ITDA के अधिकारियों ने कहा कि UCC के वेबपोर्टल की निरीक्षण सफलतापूर्वक हो गई है।
![]() |
UCC वेबपोर्टल फस्ट पेज की तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया) |
24 जनवरी को एक आखिरी सीएसी (CAC) परीक्षण कराया गया, जिसमें ओटीपी से संबंधित कुछ दिक्कत थी जिसे अब दूर कर दिया गया है। इस सीएसी जांच का मुख्य उद्देश्य वेबपोर्टल के लांचिंग से पहले सभी खामियों को दूर करना था। ITDA ने बताया कि UCC वेबपोर्टल का सफल निरीक्षण कर दिया गया है। अब इस पोर्टल को लांच किया जा सकता है।
इन खबरों को भी पढ़े...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें